अब तक 288 केस: आज ही 37 नए मामले सामने आए, इनमें सबसे ज्यादा 13 महाराष्ट्र से; जबलपुर 2 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया

महाराष्ट्र के चार शहरों- मुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ को लॉकडाउन कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि जरूरी सेवाओं के लिए काम करने वालों को लोकल ट्रेन और बसो में जाने की अनुमति है। इसके लिए उन्हें अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। गोवा और महाराष्ट्र के बीच यात्री वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कोरोनावायरस का फैलाव कम करने के उद्देश्य से सरकारी दफ्तरों को एयर कंडीशनर कम चलाने या पूरी तरह बंद करने को कहा गया है।


मध्यप्रदेश: राज्य में शुक्रवार को पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया। यहां जबलपुर में चार मरीज मिले हैं। इनमें से एक जर्मनी और तीन दुबई से लौटे थे।
राजस्थान: राज्य में शुक्रवार को आठ केस मिले। इनमें भीलवाड़ा के छह और जयपुर के दो मरीज हैं। भीलवाड़ा में संक्रमित होने वाले छह लोगों में से तीन डॉक्टर और तीन कंपाउंडर हैं। 
पंजाब: मोहाली में ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया। राज्य में संक्रमितों की संख्या चार हुई।


उत्तराखंड: देहरादून के मजिस्ट्रेट आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजपुर की फोर पॉइंट होटल तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। यहां ठहरी एक महिला संक्रमित पाई गई है।
उत्तरप्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों और निर्माण कार्य में लगे 20 लाख 37 हजार मजदूरों को 1-1 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है, ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटा सकें। गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर 31 मार्च तक और वाराणसी का संकटमोचन हनुमान मंदिर 25 मार्च तक बंद कर दिया गया।
हिमाचल: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा जिले में दो लोगों में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि की है। नेपाल और इजराइल के 35 पर्यटक मंडी जिले से लौटाए गए। वे मनाली जा रहे थे। सुरेंद्रनगर के एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को आठ सैलानी शिमला लौटाए गए थे। 
केरल: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 17 मामले सामने आए। इनमें कोच्चि में पांच ब्रिटिश नागरिक और एर्नाकुलम में पांच, कासरगोड में छह और पलक्कड़ में एक भारतीय नागरिक संक्रमित मिले। कासरगोड में 21 मार्च से सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को एक हफ्ते के लिए बंद कराया गया। शहर में ग्रॉसरी और मेडिकल शॉप को छोड़कर बाकी दुकानें सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। कोच्चि मेट्रो 22 मार्च से बंद की जा रही है। केरल हाईकोर्ट ने शराब की ऑनलाइन बिक्री की मांग वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। याचिकाकर्ता का कहना था कि भीड़ कम करने के लिए ऐसा करना बेहतर होगा।
प.बंगाल: पश्चिम बंगाल में स्कॉटलैंड से महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में कोरोनावायरस का यह तीसरा मामला है। लोक सेवा आयोग ने 21 मार्च से 5 अप्रैल के बीच सभी लिखित परीक्षाएं रद्द कीं। फायर ऑपरेटर के लिए 23 मार्च को होने वाली शारीरिक परीक्षा भी स्थगित की गई। 


अपडेट्स...



  • एयर इंडिया का 787 ड्रीमलाइनर विमान इटली के रोम में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए रोम जाएगा। यह विमान कल सुबह दिल्ली लौटेगा।

  • 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के समर्थन में गो एयर ने अपनी सभी फ्लाइट कैंसिल की। इंडिगो ने अपनी उड़ानें घटाने की घोषणा की। 

  • पश्चिम रेलवे ने आज छह ट्रेन (14309, 14310, 22413, 22414, 29019 और 29020) रद्द की गईं।


  • एम्स ने अपने ज्यादातर कर्मचारियों को कोरोनावायरस नियंत्रण में लगाया। शनिवार से यहां सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी की जाएंगी।




  • 18 मार्च को संसद की स्थायी समिति की बैठक में सांसद दुष्यंत सिंह के साथ रहे एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारी सेल्फ क्वारैंटाइन हुए।




  • लद्दाख में तीन और संक्रमित मिले। इनमें से दो लेह और एक करगिल में पॉजिटिव पाया गया है। सभी की हालत स्थिर है। इस केंद्र शासित प्रदेश में अब कुल संक्रमित 13 हो गए हैं।





अहमदाबाद में एक एनजीओ के कर्मचारी मास्क बनाने में जुटे हैं। वे इन्हें मुफ्त में बांट रहे हैं।


खुर्शीद ने कहा- फिलहाल एनपीआर और सीएए पर रोक लगे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि सरकार को कोरोनावायरस संकट को देखते हुए नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) और नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तीन महीने के लिए टाल देना चाहिए। 



श्रीनगर में आज भी बाजार बंद रखे गए हैं।


मोदी ने कोरोनावायरस फंड में मदद के लिए नेपाल और भूटान को सराहा
नेपाल ने कोरोनावायरस के लिए बनाए गए सार्क देशों के फंड में 10 करोड़ नेपाली रुपए और भूटान ने एक लाख डॉलर की मदद दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोते शेरिंग की सराहना की है।



हिमाचल में नेपाल और इजराइल से आए 35 पर्यटक मंडी जिले से लौटाए गए। वे मनाली जा रहे थे।


Popular posts
2100 पुलिसकर्मी और अफसर अब नहीं जाएंगे घर; होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ही रुकेंगे
हाइड्रोक्सी क्लाेराेक्वीन टैबलेट बाजार से गायब लेकिन राहत; सरकारी अस्पतालाें में पर्याप्त स्टाॅक
इस्तेमाल कर फेंके जा रहे मास्क और हैंड ग्लव्ज बने बड़ी समस्या, इनका उचित तरीके से निपटान नहीं हुआ तो बिगड़ सकते हैं हालात
भाजपा के दिग्गज नेताओं की हंसी-ठिठोली ने बहुत कुछ बयां कर दिया था, मंदिर में विधायकों की लाइन लगी थी
Image
भोपाल में टोटल लॉकडाउन का दूसरा दिन: सड़कों पर सन्नाटा, दूध के वाहन निकल रहे हैं, बाकी सब बंद, सीएम ने कहा- उल्लंघन करने पर कार्रवाई करो